Type Here to Get Search Results !

उ०प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक / शिक्षिकाओं की पदोन्नति अग्रिम आदेश तक स्थगित।

Sir Ji Ki Pathshala 0

उ०प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक / शिक्षिकाओं की पदोन्नति अग्रिम आदेश तक स्थगित।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा पदोन्नति स्थगित किये जाने संबंधी आदेश जारी।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों एवं अध्यापकों की पदोन्नति की कार्यवाही, उत्तर प्रदेश अध्यापक सेवा नियमावली 1981 (अद्यतन एवं संशोधित) में निहित प्राविधानों के अनुसार दिनांक 06.01.2024 की अपरान्ह से शिक्षकों के ऑनलाइन विद्यालय आवंटन एवं आदेश की कार्यवाही सॉफ्टवेयर के माध्यम से संपादित करने के निर्देश दिये गये थे। जिसे फिलहाल सचिव महोदय के आदेशानुसार रोक दिया गया है।

12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत माननीय उच्च न्यायालय में नियोजित विशेष अपील संख्या 613/2018 एवं अन्य संबंधित विशेष अपीलों हेतु माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 31.10.2023 के अनुपालन में जिला स्तर पर दिनांक 05.01.2024 के मध्य से 07.01.2024 तक. आगे की जाने वाली कार्यवाही के दृष्टिगत कुछ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा दिनांक 06.01.2024 को प्रस्तावित पदोन्नति कार्यवाही को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश अध्यापक सेवा नियमावली 1981 (अद्यतन एवं संशोधित) में निहित प्राविधानों के अनुसार उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों एवं महिला अध्यापकों की पदोन्नति हेतु निर्देश पृथक से दिये।



إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad