Type Here to Get Search Results !

विद्यालय प्रबन्ध समिति (SMC) के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु 02 दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में

Sir Ji Ki Pathshala 0

विद्यालय प्रबन्ध समिति (SMC) के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु 02 दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में

शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रदेश के समस्त विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स को 02 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के क्रम में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाने हेतु प्रत्येक जनपद से दो अध्यापकों को उक्त मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए नामित किये जाने का आदेश राज्य परियोजना निदेशक ने किया है। आदेश में स्पष्ट रूप से ऐसे अध्यापक प्रतिभागियों को नामित करने का निर्देश दिया गया जो समुदायिक सहभागिता एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति के कार्यों की जानकारी के साथ ही अभिव्यक्ति की क्षमता तथा प्रशिक्षण का अनुभव भी रखता हो।

मास्टर ट्रेनर्स की सूचना तय प्रारूप पर राज्य परियोजना कार्यालय को दिनाकं 27 दिसम्बर, 2023 तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।


Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.