Type Here to Get Search Results !

काउंसिलिंग पूरी होने के बाद शिक्षकों को प्रोन्नति पत्र और विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे, जनपद गोरखपुर में दूसरे दिन की काउंसलिंग आज होगी।

Sir Ji Ki Pathshala 0

काउंसिलिंग पूरी होने के बाद शिक्षकों को प्रोन्नति पत्र और विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे, जनपद गोरखपुर में दूसरे दिन की काउंसलिंग आज होगी।

परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की पदोन्नति के संबंध में बुधवार को पहले दिन पांच सौ में से 460 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों व नियुक्ति पत्र की जांच कर जमा किया गया। डायट में काउंसिलिंग गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहेगी।

दो दिन तक चली काउंसलिंग के पहले दिन क्रम संख्या 1 से 500 तक के शिक्षकों को बुलाया गया था। हाल ही में डायट के राधाकृष्णन हॉल में पांच टेबलों पर हुई काउंसिलिंग में 460 उपस्थित और 40 अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन क्रमांक 501 से 1000 तक के शिक्षकों तथा पहले दिन अनुपस्थित रहे शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी।

बीएसए रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग पूरी होने के बाद शिक्षकों को प्रोन्नति पत्र और विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। काउंसिलिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही कई शिक्षक भी ड्यूटी पर तैनात रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad