Type Here to Get Search Results !

प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापकों की पदोन्नति हेतु काउंसलिंग के सम्बंध में

Sir Ji Ki Pathshala

प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापकों की पदोन्नति हेतु काउंसलिंग के सम्बंध में

सचिव, उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के समय - समय से प्राप्त निर्देश के क्रम में सभी विकास खण्डों से परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक / शिक्षिकाओं की पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची प्राप्त हो जाने के उपरान्त जनपद स्तर पर उसे संकलित करते हुए सचिव महोदय के पोर्टल पर अपलोड करायी गयी थी। उक्त सूची के आधार पर सचिव महोदय के आदेश दिनांक 05.12.2023 के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आवंटित पद के सापेक्ष पूरी प्रादर्शिता करते हुए रिक्त पद के सापेक्ष अर्ह शिक्षक / शिक्षिकाओं की पदोन्नति दिनांक 16.12.2023 तक सूची अपलोड की जानी है। ऐसी स्थिति में पदोन्नति हेतु अर्ह शिक्षक / शिक्षिकाओं की ऑफलाइन काउन्सिलिंग दिनांक 13.12.2023 एवं 14.12.2023 निर्धारित की जाती है।

अतः आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 13.12.2023 से उपस्थित होकर पदोन्नति कार्यवाही सम्पन्न होने तक अपना सहयोग देना सुनिश्चित करें ताकि पदोन्नति पूरी प्रादर्शिता तथा निष्ठापूर्वक सम्पन्न हो सके ।

(रमेन्द्र कुमार सिंह) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर