Type Here to Get Search Results !

यूपी पुलिस में सिपाही के 60 हजार पदों पर भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलने के बाद, देर रात वेबसाइट अपडेट उपरांत आवेदन शुरू।

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी पुलिस में सिपाही के 60 हजार पदों पर भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलने के बाद, देर रात वेबसाइट अपडेट उपरांत आवेदन शुरू।

यूपी पुलिस में सिपाही के 60 हजार पदों पर भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलने के बाद, देर रात वेबसाइट अपडेट उपरांत आवेदन शुरू।

लखनऊ. कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलने के बाद बुधवार को अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पूरे दिन इंतजार करते रहे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से देर रात वेबसाइट अपडेट कर दी गई। दरअसल, सिपाही भर्ती के लिए आवेदन बुधवार से शुरू होना था।

आयु सीमा में छूट की घोषणा के बाद भर्ती बोर्ड की वेबसाइट को दोबारा अपडेट करना पड़ा। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों की देखरेख में बुधवार को पूरे दिन वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में बदलाव किए गए। तकनीकी दिक्कतें दूर करने के बाद भर्ती बोर्ड ने रात 10 बजे ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी कर दिया। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि वेबसाइट अपडेट कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आयु सीमा में बढ़ोतरी की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट देने की घोषणा के बाद ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट को दुरुस्त करने की प्रक्रिया बुधवार को एक बार फिर शुरू कर दी गई। इससे आयु सीमा बढ़ाने के निर्णय के अनुसार ऑनलाइन आवेदन स्वतः स्वीकृत हो जायेंगे।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद करीब 30 से 32 लाख आवेदन आने की उम्मीद है. क्योंकि भर्ती बोर्ड को अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष तक 25 लाख आवेदन प्राप्त होने की संभावना थी। आयु सीमा तीन साल बढ़ने से अभ्यर्थियों की संख्या करीब पांच से सात लाख बढ़ने की उम्मीद है। 



Top Post Ad

Bottom Post Ad