Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

फेस रिकॉग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से 22 दिसम्बर को शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति के पायलेट प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में ।

Sir Ji Ki Pathshala

फेस रिकॉग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से 22 दिसम्बर को शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति के पायलेट प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में ।

समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
जनपद लखीमपुर खीरी, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर एवं बाराबंकी

जनपद लखीमपुर खीरी, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर एवं बाराबंकी के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये टेबलेट की सहायता से फेस रिकॉग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली का "पायलेट प्रोजेक्ट" संचालन हेतु निर्देशित किया गया था। साथ ही इस सम्बन्ध में विस्तृत यूजर मैनुअल भी प्रेषित किया गया था। इस हेतु दिनांकः 04 दिसम्बर, 2023 को प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है।

उक्त 06 जनपदों में उपलब्ध कराये गये 28314 टेबलेट में से मात्र 10328 टेबलेट का ही संलाचन शुरू किया गया है। 63.5 प्रतिशत टेबलेट अभी भी संचालित नहीं किये गये हैं । साथ ही उपलब्ध कराये गये टेबलेट में मात्र 69 पर फेस रिकॉग्निशन ऐप इंस्टाल है, उक्त स्थिति संतोष जनक नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि आप द्वारा उक्त के प्रति लापरवाही / उदासीनता की जा रही है ।

अतः निर्देशित किया जाता है कि तत्काल पायलेट प्रोजेक्ट का समुचित संचालन सुनिश्चित करें, अन्यथा उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्यवाही की जायगी। उक्त की समीक्षा हेतु 22 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11:00 बजे बैठक ऑनलाइन आयोजित की गयी है जिसका लिंक निम्नवत् है:-


कृपया ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ।

भवदीया,
(कंचन वर्मा ) महानिदेशक, स्कूल शिक्षा

समीक्षा बैठक आदेश👇




Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT