Type Here to Get Search Results !

डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2023 की सीटों को तृतीय चरण में शत-प्रतिशत सीधे प्रवेश (Direct Admission) से भरे जाने हेतु राजकीय / निजी संस्थानों को प्रस्ताव

Sir Ji Ki Pathshala

डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2023 की सीटों को तृतीय चरण में शत-प्रतिशत सीधे प्रवेश (Direct Admission) से भरे जाने हेतु राजकीय / निजी संस्थानों को प्रस्ताव

डा० आर०जे० सिंह, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय / विश्वविद्यालय एसोसिएशन के विभिन्न पत्रों द्वारा डी0एल0एड0-2023 में प्रवेश के इच्छुक लाखों अभ्यर्थियों व स्ववित्तपोषित संस्थानों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए सीधे प्रवेश प्रक्रिया हेतु पोर्टल खोले जाने हेतु किये गये अनुरोध के क्रम में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

उक्त के क्रम में निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2023 के अन्तर्गत रिक्त सीटों को सीधे प्रवेश (Direct admission ) से भरे जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपेक्षित प्रस्ताव तैयार कर महानिदेशक के पास प्रेषित कर अपेक्षित शासनादेश निर्गत करने का अनुरोध किया गया है जिससे डी0एल0एड0 2023 के अन्तर्गत रिक्ट सीटों को शत-प्रतिशत भरे जाने हेतु सीधे प्रवेश (Direct admission) की कार्यवाही समयान्तर्गत सम्पादित की जा सके।

Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad