Type Here to Get Search Results !

शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित समिति की बैठक 18 जनवरी को, बेसिक शिक्षा निदेशक होंगे समिति के अध्यक्ष

Sir Ji Ki Pathshala

शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित समिति की बैठक 18 जनवरी को, बेसिक शिक्षा निदेशक होंगे समिति के अध्यक्ष

लखनऊ. प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में तैनात 1.40 लाख शिक्षामित्रों की मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों के समाधान के लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। समिति 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी।

शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि समिति की रिपोर्ट प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा. इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने एससीईआरटी निदेशक सरिता त्रिपाठी से भी मुलाकात की. मिलने वालों में प्रदेश महासचिव सुशील यादव, रमेश चंद्र मिश्र, अरविंद वर्मा, हरनाम सिंह, संजय यादव, रामसेवक पाल शामिल रहे।

🔷 शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए बनी कमेटी की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा निदेशक करेंगे

🔷शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है।

बेसिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता वाली इस समिति में निदेशक एससीईआरटी, एमडीएम प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक और परीक्षा नियामक प्राधिकारी को शामिल किया गया है। पिछले दिनों शिक्षामित्र संघ ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं गिनाई थीं और एक मांग पत्र सौंपा था। समिति इस मांग पत्र पर विचार कर निर्णय लेगी।

Top Post Ad

Bottom Post Ad