Type Here to Get Search Results !

परिषदीय स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती का मामला : शेष 6470 पदों के लिए 30 दिसंबर को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Sir Ji Ki Pathshala 0

परिषदीय स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती का मामला : शेष 6470 पदों के लिए 30 दिसंबर को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

प्रयागराज: कोर्ट के आदेश पर परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती में शेष 6470 पदों पर नियुक्ति पत्र 30 दिसंबर को दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है.

आदेश के मुताबिक कोर्ट के 31 अक्टूबर के आदेश के अनुपालन में अनंतिम चयन सूची तैयार कर 27 दिसंबर को जिले के एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। 29 दिसंबर को अभिलेखों की जांच की जाएगी और 30 दिसंबर को काउंसलिंग/अभिलेखों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 12,460 सहायक शिक्षकों के चयन को रद्द करने के एकल पीठ के एक नवंबर 2018 के फैसले को खारिज कर दिया था. इसके साथ ही कोर्ट ने उक्त भर्ती में बचे हुए 6470 पदों के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट जारी की थी और राज्य सरकार को इन्हें तीन महीने के भीतर भरने का आदेश भी दिया था.

यह आदेश न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने मोहित कुमार द्विवेदी और अन्य चयनित अभ्यर्थियों की ओर से दायर 19 विशेष अपीलों पर एक साथ सुनवाई करते हुए पारित किया। इसके अनुपालन में शेष पदों पर नियुक्ति पत्र 30 दिसंबर को प्रदान किये जायेंगे. उक्त भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2016 को विज्ञापन जारी कर शुरू की गई थी

आदेश देखें 👇



إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.