Search Suggest

बी०एड० सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी की जरूरी सूचना

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों की 19 अगस्त 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। जानें स्थगन का कारण

प्रयागराज, 7 अगस्त 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक आचार्य (बी.एड.) भर्ती (विज्ञापन संख्या-51) से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने 19 अगस्त 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सहायक आचार्य (बी.एड.) के 107 पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 अगस्त 2026 को आयोजित की जानी थी। हालांकि, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में याचिका संख्या 10478/2026 लंबित होने के कारण आयोग ने परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

बड़ी खबर: बीएड सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी की जरूरी सूचना