Search Suggest

प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में 'माता उन्मुखीकरण' (Mother's Orientation) कार्यक्रम के आयोजन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम 2026-27 की पूरी जानकारी—उद्देश्य, मासिक थीम और बजट विवरण पढ़ें।

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में 'माता उन्मुखीकरण' (Mother's Orientation) कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

  • अवधि: यह कार्यक्रम जुलाई 2026 से मार्च 2027 के मध्य आयोजित किया जाएगा। इसकी पहली बैठक 25 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।
  • प्रतिभागी: आंगनवाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों की माताएं (अभिभावक), विद्यालय के प्रधानाध्यापक, नोडल अध्यापक, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, सुपरवाइजर और ग्राम सभा द्वारा आमंत्रित प्रतिष्ठित नागरिक।
  • मुख्य गतिविधियां:
    • ​माताओं के साथ निर्धारित विषय पर चर्चा।
    • ​बच्चों द्वारा सीखी गई गतिविधियों का प्रदर्शन।
    • ​माताओं की सहायता से स्थानीय कला-काफ्ट सामग्री (जैसे मूंज की टोकरी, चटाई आदि) का निर्माण, जिन्हें आंगनवाड़ी/बालवाटिका में सुरक्षित रखा जाएगा।

​मासिक थीम / विषय (जुलाई 2026 से मार्च 2027)

​प्रत्येक माह के निर्धारित शनिवार को निम्नलिखित विषयों पर चर्चा और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी:

क्र. माह विषय
1जुलाईस्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षित आदतें
2अगस्तघर पर सरल कला और रचनात्मक गतिविधियां
3सितंबरदैनिक जीवन में गणित की समझ
4अक्टूबरत्योहारों के माध्यम से सीखना और भावनात्मक जुड़ाव
5नवंबरघर पर भाषा विकास: बातचीत, कहानी और गीत
6दिसंबरमौसम के अनुसार स्वास्थ्य और दिनचर्या
7जनवरीज्ञानेंद्रियों के माध्यम से सीखना
8फरवरीरोजमर्रा / दैनिक जीवन से सृजनात्मकता का विकास
9मार्चकक्षा 1 के लिए औपचारिक तैयारी


माता उन्मुखीकरण' (Mother's Orientation)