Search Suggest

मिड-डे मील के खाद्यान्न अवशेष का होगा मिलान, 12 अगस्त तक आपत्ति का मौका

जिले के परिषदीय विद्यालयों के मिड-डे मील खाद्यान्न अवशेष का अभिलेखों से मिलान होगा। पढ़ें पूरी खबर

प्रतापगढ़। परिषदीय विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना (PM POSHAN) के तहत खाद्यान्न के अवशेष को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया हैं। जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध गेहूं एवं चावल के प्राथमिक अवशेष खाद्यान्न का अभिलेखों से मिलान कराया जाएगा। इसके लिए प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय में आवश्यक आपत्ति या संशोधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत विद्यालयों में आवंटन एवं उपभोग के बाद 1 अप्रैल 2026 को प्राथमिक अवशेष खाद्यान्न (गेहूं एवं चावल) की मात्रा प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई थी। इस सूचना का संकलन जनपद स्तर पर तैयार किया गया है।

विभाग द्वारा सूचना के परीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों में खाद्यान्न का अवशेष अधिक पाया गया है, जबकि कुछ विद्यालयों में अवशेष की मात्रा को लेकर विसंगति सामने आई है। इसी को देखते हुए अब विद्यालयों के अभिलेखों से खाद्यान्न की वास्तविक मात्रा का मिलान कराया जाएगा।

Mid Day Meal Food Stock Verification 2026