Search Suggest

बीएड सीट आवंटन से छूटे अभ्यर्थियों को राहत, 20 अगस्त तक भर सकेंगे चॉइस

यूपी B.Ed काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण में 20 अगस्त तक पंजीकरण और 20 कॉलेजों की चॉइस भरने का मौका, 21 अगस्त को सीट आवंटन।

झांसी। उत्तर प्रदेश में बीएड प्रवेश के लिए सीट आवंटन से छूटे और पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थियों को राहत दी गई है। दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है।

अभ्यर्थी 20 अगस्त 2026 तक पंजीकरण कराकर काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान उन्हें अपनी पसंद के 20 बीएड कॉलेजों का विकल्प भरने का मौका मिलेगा। इसके बाद 21 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा।

B.Ed काउंसलिंग 2026

प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में बीएड की करीब 2.40 लाख सीटें हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से पहले चरण की काउंसलिंग के लिए 1 जुलाई से पंजीकरण शुरू किया गया था। यह काउंसलिंग 23 जुलाई तक चली थी, जिसमें करीब डेढ़ लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

दूसरे चरण में 1,50,001 रैंक से अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थियों को पंजीकरण का अवसर दिया गया है। सीट आवंटन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थी संबंधित कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • पंजीकरण व चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026
  • सीट आवंटन: 21 अगस्त 2026
  • चॉइस: अधिकतम 20 बीएड कॉलेज
  • पात्र अभ्यर्थी: 1,50,001 रैंक से अंतिम रैंक तक