Search Suggest

'सरकार आपके साथ, हर समस्या का होगा समाधान' - सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर उचित समस्या का समयबद्ध समाधान करेगी।

जनता दर्शन में सीएम योगी का भरोसा: हर पीड़ित को मिलेगा न्याय, बच्चों को पढ़ाई के साथ प्रतिभा निखारने की सलाह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है, इसलिए कोई भी परेशान न हो। सभी शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

CM Yogi Janata Darshan 2026: जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर समस्या का होगा निष्पक्ष समाधान

सीएम योगी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले।

अपराध और अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अपराध, जमीन पर अवैध कब्जे और दबंगई से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और पीड़ितों को तत्काल राहत दी जाए।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध होगी

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों की समस्याओं पर भी मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने अधिकारियों से अस्पतालों से उपचार का एस्टीमेट जल्द प्राप्त करने और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि एस्टीमेट मिलते ही सरकार आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराएगी, ताकि मरीजों के इलाज में कोई बाधा न आए।

बच्चों से की आत्मीय बातचीत, चॉकलेट देकर किया उत्साहित

कार्यक्रम में अपने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से मुख्यमंत्री योगी ने आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, पसंद और रुचियों के बारे में पूछा तथा उन्हें चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, संगीत, कला, नृत्य और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लें। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर निखारना चाहिए। इससे उनका सर्वांगीण विकास होगा।