Search Suggest

रायबरेली में कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जानें नई टाइमिंग

रायबरेली में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब 25 से 30 जून 2026 तक स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण हीटवेव (लू) को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव कर दिया है।

अब इस समय खुलेंगे स्कूल

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, दिनांक 25 जून 2026 से 30 जून 2026 तक विद्यालयों का संचालन अब सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।

​यह नया आदेश जिले में संचालित होने वाले सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर-सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

पिछले कुछ दिनों से जिले में पड़ रही चिलचिलाती धूप और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की संभावना थी। विभिन्न शैक्षिक संगठनों ने भी इस संबंध में प्रशासन को प्रत्यावेदन देकर समय में बदलाव की मांग की थी। इसी को संज्ञान में लेते हुए और जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह अहम कदम उठाया गया है।

raebareli-school-timing-changed-due-to-heatwave-dm-order