Search Suggest

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों का नवीनीकरण कराये जाने के सम्बन्ध में।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में कार्यरत कार्मिकों के संविदा नवीनीकरण में देरी पर शासन सख्त। 15 जून 2026 तक सभी BSA से साक्ष्य सहित रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों के सेवा नवीनीकरण को लेकर राज्य परियोजना निदेशालय द्वारा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

​शासनादेश के नियमों के अनुसार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चयनित स्टाफ का प्रतिवर्ष नवीन संविदा हेतु अनुबंध पत्र भरा जाना अनिवार्य है। सेवा अनुबंध की यह पूरी कार्यवाही जनपद समिति के सदस्य सचिव द्वारा हर वर्ष 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जानी चाहिए।

​नवीनीकरण में देरी और मानदेय संकट

​अपर राज्य परियोजना निदेशक प्रेम रंजन सिंह द्वारा जारी पत्रांक (1744/2026-27) के अनुसार, विभिन्न जनपदों द्वारा कर्मियों के नवीनीकरण की कार्यवाही समय से पूरी नहीं की जा रही है। इस प्रशासनिक शिथिलता के कारण कर्मियों का मानदेय कई महीनों तक लंबित रहता है, जो कि अत्यंत खेदजनक स्थिति है।

​साक्ष्य सहित रिपोर्ट तलब

​शासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपदों के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के स्टाफ के नवीनीकरण की अद्यतन स्थिति तुरंत उपलब्ध कराएं। इसके लिए एक निश्चित प्रारूप जारी किया गया है, जिसके तहत 15 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से साक्ष्य (अनुमोदन की प्रति) के साथ विवरण मुख्यालय भेजना सुनिश्चित करना होगा।

kasturba-gandhi-balika-vidyalaya-staff-renewal-official-order-up-govt