Search Suggest

CUET UG 2026: बकरीद की छुट्टी के चलते 28 मई की परीक्षा स्थगित, एनटीए जल्द जारी करेगा नई तारीखें

CUET UG 2026 Postponed: बकरीद की छुट्टी में बदलाव के कारण NTA ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखें जल्द

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) की परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। बकरीद (ईद-उल-जुहा) की सरकारी छुट्टी की तारीख में हुए बदलाव के कारण आगामी 28 मई को होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा को स्थगित (Postpone) कर दिया गया है।

CUET UG 2026 postponed

​दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं टाली गईं

​एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 28 मई को दोनों शिफ्टों (सुबह और शाम) में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय त्योहार की छुट्टी में अप्रत्याशित बदलाव के कारण छात्रों को होने वाली संभावित असुविधा से बचाने के लिए लिया गया है।

​जल्द घोषित होगी नई तारीख

​परीक्षा स्थगित होने से प्रभावित हुए अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एनटीए ने आश्वासन दिया है कि:

  • ​इन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की नई तारीखों (New Dates) का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।
  • ​छात्र नई अपडेट और री-शेड्यूल टाइमटेबल के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG चेक करते रहें।
नोट: एनटीए ने साफ किया है कि 28 मई के अलावा बाकी अन्य दिनों में होने वाली सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल के मुताबिक ही बिना किसी बदलाव के जारी रहेंगी।