Search Suggest

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: आज दोपहर जारी हो सकते हैं नतीजे, डिजिलॉकर पर 'Coming Soon' का अलर्ट

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आज 12 मई को जारी हो सकता है। डिजिलॉकर पर 'Coming Soon' का अपडेट। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड मंगलवार, 12 मई को दोपहर के समय सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। आधिकारिक पुष्टि से पहले ही डिजिलॉकर (DigiLocker) प्लेटफॉर्म पर ‘रिजल्ट कमिंग सून’ (Result Coming Soon) का संदेश फ्लैश होने लगा है, जिसने विद्यार्थियों और अभिभावकों की धड़कनें तेज कर दी हैं।

CBSE 12th Result 2026 Today Update

​मूल्यांकन कार्य हुआ पूरा

​सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड ने परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ विषयों के मूल्यांकन में आ रही देरी को देखते हुए शिक्षकों ने 11 मई की देर रात तक कॉपियों की जांच का काम पूरा किया।

​बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी परीक्षकों को 12 मई सुबह 10 बजे तक अंकों की अंतिम जांच कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने की डेडलाइन दी थी। इस प्रक्रिया के पूरे होते ही डेटा प्रोसेसिंग का काम खत्म कर परिणाम लाइव कर दिया जाएगा।

​कहाँ और कैसे देखें अपना परिणाम?

​परिणाम घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक माध्यमों से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in
  • डिजिलॉकर: छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन कर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
  • उमंग ऐप (UMANG App): मोबाइल पर रिजल्ट देखने के लिए इस ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है।

​छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

नोट: भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसी स्थिति में छात्र धैर्य बनाए रखें और डिजिलॉकर या एसएमएस सेवा का विकल्प चुनें। अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आप तुरंत लॉग-इन कर सकें।

​सीबीएसई द्वारा 12वीं के तुरंत बाद या कुछ घंटों के अंतराल पर 10वीं के परिणाम भी जारी किए जाने की संभावना है, हालांकि इस पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।