Search Suggest

UP Home Guard Recruitment 2025: परीक्षा तिथि और सिटी स्लिप जारी, जानें कब डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

25-27 अप्रैल 2026 तक होने वाली होमगार्ड परीक्षा के लिए अपनी 'Exam City Slip' और 'Admit Card' डाउनलोड करने का सीधा लिंक देखें।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती (एनरोलमेंट-2025) के लिए लिखित परीक्षा की महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा परीक्षा की तारीखों का एलान करने के साथ-साथ 'डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन स्लिप' भी लाइव कर दी गई है।

74 जनपदों में आयोजित होगी परीक्षा

​जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा:

  • परीक्षा तिथियां: 25 अप्रैल, 26 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026।
  • शिफ्ट का समय: परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी।

एग्जाम सिटी स्लिप कैसे देखें?

​अभ्यर्थी आज यानी 18 अप्रैल 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा की तिथि और आवंटित शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

विशेष सूचना: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी (Information Slip) है, इसे 'प्रवेश पत्र' (Admit Card) न समझा जाए। यह सूचना केवल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पहले दी जा रही है।


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का शेड्यूल

​भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी स्पष्ट कर दी है। अभ्यर्थी अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से ठीक 03 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को जारी होगा।
  • 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 अप्रैल को जारी होगा।
  • 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

​अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र समय से डाउनलोड कर लें। साथ ही, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले भर्ती की मूल विज्ञप्ति (दिनांक 18-11-2025) में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को अनिवार्य रूप से पढ़ लें।

UP Home Guard Exam Date 2026 Notification