Search Suggest

आज़मगढ़ और झांसी में ECCE Educator के पदों पर बम्पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू। देखें रिक्तियों का विवरण ka

UP ECCE Educator Recruitment 2026: आजमगढ़ और झांसी में 415 पदों पर भर्ती, यहाँ से करें आवेदन। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक यहाँ देखें।

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्री-प्राइमरी शिक्षा को मजबूती देने के लिए ECCE Educator (Early Childhood Care and Education) के पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वर्तमान में आज़मगढ़ और झांसी जनपदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

​खास बात यह है कि आज़मगढ़ में तकनीकी कारणों से निरस्त हुई पुरानी भर्ती की जगह अब नया विज्ञापन जारी किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को एक बार फिर आवेदन का सुनहरा मौका मिला है।

​रिक्ति का मुख्य विवरण

  • पद का नाम: ECCE Educator / Educator
  • विभाग: बेसिक शिक्षा विभाग (उत्तर प्रदेश)
  • आज़मगढ़ भर्ती: 325 पद (Capricorn Security and Allied Service Pvt Ltd द्वारा)
  • झांसी भर्ती: 90 पद (Rajeshwarkunj Services Pvt. Ltd. द्वारा)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15-04-2026
  • मासिक वेतन: ₹10,313

​अनिवार्य शैक्षिक योग्यता (Eligibility Criteria)

​इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी अनिवार्य है:

  1. स्नातक (Graduation): गृह विज्ञान (Home Science) मुख्य विषय के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण। (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार 5% की छूट)।
  2. डिप्लोमा: नर्सरी अध्यापक शिक्षा (NTT), CT (Nursery), या DPSE में कम से कम दो वर्ष का डिप्लोमा, जो NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

​आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 से 21 वर्ष (जिले के विज्ञापन अनुसार)।
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (01 जुलाई 2025 तक गणना)।

​महत्वपूर्ण निर्देश और आवेदन प्रक्रिया

  • आज़मगढ़ के लिए विशेष सूचना: पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन तकनीकी खराबी के कारण निरस्त कर दिया गया था। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें भी इस नए विज्ञापन में पुनः आवेदन करना होगा।
  • सेवायोजन पोर्टल: ये सभी भर्तियां Third Party (Outsourcing) के माध्यम से की जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के Sewayojan Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • अनुभव: इस पद के लिए किसी भी प्रकार का पूर्व अनुभव (Experience) आवश्यक नहीं है।
  • अपेक्षित वर्ग: पुरुष, महिला, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी सभी इस भर्ती के लिए पात्र हैं।

सावधानी: पोर्टल पर विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन लिंक सक्रिय होने में कुछ घंटों का समय लगता है। अभ्यर्थी समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहें और 15 अप्रैल 2026 से पहले अपना आवेदन पूर्ण कर लें।

UP ECCE Educator Azamgarh Jhansi Recruitment