Search Suggest

निपुण आंकलन 2025-26: DIET आकलन के बाद छात्रों को मिलेगा रिपोर्ट कार्ड, ₹38.37 लाख बजट जारी। देखें आदेश

UP में निपुण भारत मिशन 2025-26 के तहत DIET आकलन के बाद छात्रों के रिपोर्ट कार्ड जारी। जानें डाउनलोड प्रक्रिया और बजट की पूरी जानकारी।

लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत DIET के माध्यम से कराए गए आकलन के बाद अब छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा 21 मार्च 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों का आकलन DIET प्रशिक्षण के माध्यम से किया गया है। इसके परिणाम अब निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अब सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्र-छात्राओं के रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड करें तथा उनका विश्लेषण करते हुए रिपोर्ट कार्ड बच्चों के अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाय।

रिपोर्ट कार्ड के लिए जारी हुआ बजट

सरकार ने इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए विशेष बजट भी जारी किया है:

  • ₹2 प्रति छात्र के हिसाब से धनराशि
  • कुल बजट: ₹38.37 लाख (लगभग)
  • यह राशि सभी जनपदों को उनके छात्र संख्या के अनुसार दी जाएगी।
  • यह राशि रिपोर्ट कार्ड की प्रिंटिंग एवं वितरण में खर्च की जाएगी।

स्कूलों के लिए मुख्य निर्देश

आदेश में विद्यालयों को निम्नलिखित कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं:

  1. रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड करें: विद्यालय अपने लॉगिन से पोर्टल पर जाकर रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड करेंगे।
  2. प्रिंट कर छात्रों को दें: डाउनलोड किए गए रिपोर्ट कार्ड को प्रिंट कर छात्रों एवं अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
  3. परिणाम का विश्लेषण: विद्यालय स्तर पर छात्रों के प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा।
  4. बैठक में साझा करें: SMC एवं अभिभावकों के साथ बैठक कर परिणाम साझा किए जाएंगे।
  5. बेहतर छात्रों का सम्मान: अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  6. नियमित उपस्थिति पर जोर: अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का अनुरोध किया जाएगा।

“निपुण विद्यालय” की पहचान

आदेश के अनुसार, जिन विद्यालयों में कक्षा 1 और 2 के 80% से अधिक विद्यार्थी निपुण पाए गए हैं, उन्हें “निपुण विद्यालय” घोषित किया गया है।

📥 आदेश की PDF डाउनलोड करें