Search Suggest

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव: अब केवल तय समय पर ही हो सकेगी बुकिंग

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव! जानें 25 दिनों के नए नियम और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर की पूरी जानकारी।

अगर आप भी घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! एलपीजी गैस बुकिंग के नियमों और समय-सारणी में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा और सुचारू वितरण प्रणाली को बनाए रखने के लिए अब बुकिंग के लिए खास 'टाइम स्लॉट' और शर्तें लागू कर दी गई हैं।

बुकिंग के लिए नया समय (Booking Time Slot)

​अब आप दिन भर में कभी भी सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। नई सूचना के अनुसार, बुकिंग केवल निम्नलिखित दो समय अंतरालों में ही की जा सकेगी:

  • सुबह का समय: 5:00 AM से 7:00 AM तक
  • रात का समय: 8:00 PM से 12:00 AM तक
ध्यान दें: सुबह 7 बजे से लेकर रात 8 बजे तक बुकिंग सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

बुकिंग के लिए अनिवार्य शर्तें

नियमों को सख्त करते हुए यह भी स्पष्ट किया गया है कि हर कोई बुकिंग नहीं कर पाएगा। बुकिंग के लिए पात्रता के मापदंड निम्नलिखित हैं:
  • 25 दिनों का अंतराल: आप नया सिलेंडर तभी बुक कर सकते हैं जब आपको पिछला सिलेंडर मिले हुए कम से कम 25 दिन बीत चुके हों।
  • पात्र उपभोक्ता: यदि पिछले डिलीवरी की अवधि 25 दिन से कम है, तो सिस्टम आपकी बुकिंग स्वीकार नहीं करेगा।

परेशानी होने पर यहाँ करें शिकायत

यदि आपको गैस मिलने में कोई समस्या हो रही है या नियमों से संबंधित कोई अन्य शिकायत है, तो आप नीचे दिए गए टोल-फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • ⛽ Indane & HP Gas - 1800-233-3555
  • ⛽ Bharat Gas - 1800-224-344
gas-cylinder-booking-new-rules-time-slot