Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

आंगनवाड़ी कर्मियों को कैशलेस इलाज और बढ़ेगा मानदेय, CM योगी की बड़ी घोषणा

Sir Ji Ki Pathshala

UP News: आंगनवाड़ी कर्मियों को मिलेगा कैशलेस इलाज और बढ़ेगा मानदेय, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जल्द ही सम्मानजनक मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

UP CM Yogi Adityanath announces cashless treatment and honorarium increase for Anganwadi workers

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान की।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इसके माध्यम से उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 5200 रुपये मानदेय दिया जा रहा है और इसे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, ताकि उन्हें बेहतर आर्थिक सहयोग मिल सके।

पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 का भी शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

इसके साथ ही कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को भी चेक वितरित किए गए।

डीबीटी के माध्यम से खातों में ट्रांसफर हुई राशि

सरकार की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए बीमा प्रीमियम, साड़ी और वर्दी के लिए कुल 38.49 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी गई।

जल्द लॉन्च होगी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में बेटियों के लिए जल्द ही ‘लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ शुरू की जाएगी।

इस योजना के पहले चरण में स्नातक और परास्नातक के अंतिम वर्ष की मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। बाद में इसे अन्य छात्राओं तक भी विस्तार दिया जाएगा।

आशा वर्कर और रसोइयों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में आशा वर्कर और मिड-डे मील रसोइयों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उन्हें आसानी से मिल सकेगा।

डिजिटल इंटरप्रेन्योर योजना से महिलाओं को मिलेगा रोजगार

सरकार ने बजट में डिजिटल इंटरप्रेन्योर योजना शुरू करने की भी घोषणा की है। यह योजना प्रदेश की 8000 से अधिक न्याय पंचायतों में लागू की जाएगी।

इसके तहत हर न्याय पंचायत में लगभग 4000 महिलाएं विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगी।

मिशन शक्ति अभियान का दूसरा चरण नवरात्रि से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का दूसरा चरण नवरात्रि से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाना है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT