Search Suggest

फरवरी 2026 वेतन भुगतान को लेकर निर्देश जारी, 28 फरवरी तक खातों में वेतन भेजने की तैयारी

फरवरी 2026 वेतन भुगतान को लेकर निर्देश जारी। 25 फरवरी तक वेतन परिवर्तन पत्र जमा करना अनिवार्य। होली से पहले 28 फरवरी को सैलरी जारी होगी

बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के फरवरी 2026 माह के वेतन भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, बलिया की ओर से समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर समय से वेतन परिवर्तन पत्र (वेरिफिकेशन) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार शासनादेश के तहत प्रत्येक माह की 25 तारीख तक वेतन परिवर्तन पत्र अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। फरवरी 2026 माह के वेतन भुगतान के लिए भी यह प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करनी होगी, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।

होली पर्व को देखते हुए समय से भुगतान की तैयारी

पत्र में उल्लेख किया गया है कि 4 मार्च 2026 को होली का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन समय से उपलब्ध कराना आवश्यक है।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि फरवरी 2026 की अंतिम तिथि 28.02.2026 है तथा 01.03.2026 को सार्वजनिक अवकाश (रविवार) होने के कारण वेतन भुगतान नियमानुसार 28 फरवरी 2026 को ही किया जाना प्रस्तावित है।

वित्त एवं लेखाधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विकासखंडों से संबंधित वेतन परिवर्तन पत्र तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यदि निर्धारित समय सीमा में वेरिफिकेशन प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो वेतन भुगतान में विलंब की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित स्तर पर तय की जाएगी।

शिक्षक वेतन 28 फरवरी 2026