Search Suggest

यूपी पुलिस सीधी भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन का अंतिम अवसर 20 से 22 जनवरी 2026 तक

यूपी पुलिस सीधी भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन का अंतिम अवसर 20 से 22 जनवरी 2026 तक, देखें नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती–2025 के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन का एकमात्र अवसर प्रदान किया गया है।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उक्त भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 20 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अनुरोधों के दृष्टिगत अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु आवेदन पत्र में सुधार (Modification) की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।

संशोधन की तिथि एवं समय

अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन 20 जनवरी 2026 को प्रातः 06:00 बजे से 22 जनवरी 2026 को प्रातः 06:00 बजे तक कर सकेंगे। यह अवसर केवल एक बार ही प्रदान किया जाएगा।

संशोधन की प्रक्रिया

अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in अथवा आवेदन पोर्टल apply.uppbpb.in पर जाकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर/आधार/डिजीलॉकर के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के पश्चात Application History में जाकर Modify Details विकल्प के माध्यम से विवरण में संशोधन किया जा सकता है।

इन विवरणों में संशोधन नहीं होगा

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ओटीआर (One Time Registration) से फेच किए गए विवरण एवं अपलोड की गई फोटो में किसी भी प्रकार का संशोधन अनुमन्य नहीं होगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन पत्र को अंतिम रूप से अपडेट करने से पूर्व प्रत्येक प्रविष्टि को सावधानीपूर्वक जांच लें, क्योंकि संशोधन के बाद पुनः किसी भी प्रकार का सुधार करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

सहायता हेतु हेल्पलाइन

यदि आवेदन पत्र में संशोधन के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है, तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 07:00 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

UP Police SI Recruitment 2025 Application Form Correction Notice