Search Suggest

निपुण भारत मिशन पर 24 जनवरी को अहम ऑनलाइन गोष्ठी, सभी शिक्षकों की सहभागिता अनिवार्य

निपुण भारत मिशन पर 24 जनवरी 2026 को अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ऑनलाइन गोष्ठी होगी। सभी शिक्षकों की सहभागिता अनिवार्य।

लखनऊ। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा और दिशा-निर्देशों के लिए 24 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन गोष्ठी (यूट्यूब सेशन) का आयोजन किया जा रहा है। यह गोष्ठी अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

दोपहर 12 बजे से होगा लाइव यूट्यूब सेशन

शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह ऑनलाइन गोष्ठी 24 जनवरी 2026 को दोपहर 02:00 बजे से आयोजित की जाएगी। गोष्ठी का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रदेश भर के शिक्षक एवं शिक्षा से जुड़े अधिकारी जुड़ सकेंगे।

निपुण भारत मिशन पर 24 जनवरी 2026 को आयोजित ऑनलाइन गोष्ठी

सभी शिक्षकों व अधिकारियों की सहभागिता अनिवार्य

निर्देशों के तहत इस यूट्यूब सेशन में समस्त DIET प्राचार्य, अपर निदेशक बेसिक (ADB), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) एवं DCs को विशेष रूप से प्रतिभाग करने के लिए कहा गया है।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षक संकुल, एआरपी एवं एसआरजी की समय से सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए।

निपुण भारत मिशन की गतिविधियों पर होगी चर्चा

इस ऑनलाइन गोष्ठी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चल रही शैक्षिक गतिविधियों, लक्ष्यों की प्रगति, गुणवत्ता सुधार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता को और सशक्त बनाना है।

यूट्यूब लाइव लिंक 👇

ऑनलाइन गोष्ठी में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक के माध्यम से जुड़ा जा सकता है—


यह सूचना महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जारी की गई है। शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर इस ऑनलाइन गोष्ठी में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।