Search Suggest

User Manual : निपुण लक्ष्य ऐप यूजर मैनुअल एवं ऐप डाउनलोड करें।

User Manual : निपुण लक्ष्य ऐप यूजर मैनुअल एवं ऐप डाउनलोड करें।

User Manual : निपुण लक्ष्य ऐप यूजर मैनुअल एवं ऐप डाउनलोड करें।

परिषदीय विद्यालयों में अब राज्य स्तर पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों का कक्षावार व विषयवार मूल्यांकन के लिए निपुण प्लस एप शुरू किया गया है। इसमें सवालों का एक प्रश्न बैंक भी उपलब्ध कराया गया है। इससे बच्चों के मूल्यांकन के साथ तैयारी भी कराई जा सकेगी।

Nipun Lakshya App User Manual

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को दिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि वर्तमान में कक्षा एक से तीन के पांच छात्र-छात्राओं का रैंडम स्पॉट मूल्यांकन किया जा रहा है। इसमें छात्रों के अधिगम स्तर का त्वरित आकलन करने के साथ ही कक्षा-शिक्षण की दक्षता भी जांची जा रही है। निपुण लक्ष्य एप को अपग्रेड करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के कक्षावार व विषयवार आकलन के लिए निपुण प्लस एप शुरू किया जा रहा है। इसमें हर कक्षा की विषयवार दक्षताओं के सवाल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एप के माध्यम से एसआरजी, एआरपी व डायट मेंटर सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करेंगे।

👉 App Download Link

निपुण लक्ष्य ऐप का यूजर मैनुअल देखें और डाउनलोड करें 👇