Type Here to Get Search Results !

स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल के आस-पास अवैध रूप से मादक पदार्थों का सेवन व क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश

Sir Ji Ki Pathshala 0

स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल के आस-पास अवैध रूप से मादक पदार्थों का सेवन व क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश

लखनऊ । मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि अभियान चलाकर स्कूल, कालेज, छात्रावास के आसपास हॉटस्पॉट चिह्नित कर अवैध रूप से मादक पदार्थों के सेवन और बिक्री पर रोक लगाई जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि दूसरे स्थान पर हॉटस्पॉट न बन पाए। 

मुख्य सचिव सोमवार को एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि एनकॉर्ड जिला स्तरीय समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित होनी चाहिए। सभी संबंधित विभागों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान नियमित रूप से आयोजित कराए जाए। मुख्य सचिव को बैठक में बताया गया कि पूर्व में 212 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए थे, कार्रवाई के बाद यह संख्या अब 44 रह गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.