Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Test link

Search Suggest

Lakhimpur Kheri : शीतलहर के कारण इस जनपद में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, डीएम ने दिया आदेश

Lakhimpur Kheri : शीतलहर के कारण इस जनपद में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, डीएम ने दिया आदेश

Lakhimpur Kheri : शीतलहर के कारण इस जनपद में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, डीएम ने दिया आदेश

मंगलवार सुबह से ही लखीमपुर खीरी जिले में कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे, जिससे दोपहर 12 बजे तक सूरज नहीं निकला। शीतलहर और अत्यधिक गलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सर्दी को देखते हुए डीएम ने नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है।

लखीमपुर खीरी जिले में भीषण सर्दी और शीतलहर को देखते हुए सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस दौरान जहां भी प्रैक्टिकल परीक्षाएं होनी हैं वहां स्कूल खोलने के निर्देश हैं। छुट्टियाँ 14 जनवरी तक रहेंगी। मंगलवार दोपहर डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए स्कूल प्रबंधकों को आदेश का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।

14 जनवरी तक अवकाश घोषित 

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश के बाद डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। जारी पत्र में डीआईओएस ने कहा कि ठंड को देखते हुए सभी बोर्डों की नर्सरी से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी विभिन्न बोर्डों के मान्यता प्राप्त स्कूलों में यदि प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अलावा प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय निर्धारित किया गया है तो वहां के स्कूल प्रबंधकों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को समय पर बुलाने की छूट है। 

NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...