Search Suggest

जल्द होगी 44 हजार होम गार्डों की भर्ती, नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा, होंगे कई अहम बदलाव।

जल्द होगी 44 हजार होम गार्डों की भर्ती, नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा, होंगे कई अहम बदलाव।

जल्द होगी 44 हजार होम गार्डों की भर्ती, नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा, होंगे कई अहम बदलाव।

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 44 हजार होम गार्डों की भर्ती की घोषणा के बाद नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नियमों को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। ये भर्तियां दो चरणों में होंगी. आपको बता दें कि राज्य में होम गार्ड स्वयंसेवकों के 1.18 लाख पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 76 हजार कार्यरत हैं।

Homegaurd

जून माह में बड़ी संख्या में होम गार्ड स्वयंसेवकों के रिटायरमेंट को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42 हजार भर्तियां करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्हें आपदा मित्र के रूप में तैनात करने के लिए नियमावली तैयार करने को कहा गया। उन्होंने इन भर्तियों को दो चरणों में करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सरकार द्वारा होम गार्ड भर्ती की नियमावली तैयार की जा रही है, जिसका काम अंतिम चरण में है।

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और दौड़ को दो किमी से बढ़ाकर ढाई किमी करने का प्रावधान नियमों में है। इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का भी गहराई से अध्ययन किया जा रहा है। नियमों में अलग से भर्ती बोर्ड गठित करने की सिफारिश की जा सकती है।