प्रयागराज, प्रदेश के 7494 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों/परिसरों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के तार हटाए जाएंगे। यह निर्देश बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने दिया है।
इस संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रयागराज में 279 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों/परिसरों के ऊपर से एचटी लाइन के तार गुजरे हैं। ग्रामीण इलाके के एक स्कूल में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें